आकर्षक तरीके से गिरजाघर की हुई सजावट धूमधाम के साथ आज मनाया जाएगा क्रिसमस का पर्व

सिमडेगा : क्रिसमस पर्व को लेकर जिला मुख्यालय सहित सभी चर्चों को रंगीन विद्युत बल्बों व फलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है। चर्च में प्रभु यीशु के आगमन काल को लेकर रविवार की रात्रि में विशेष-मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। वहीं चर्च में प्रभु यीशु के जन्म के दृश्य को प्रस्तुत करने के लिए आकर्षक चरनी का निर्माण किया गया है। इसमें बालक यीशु की प्रतिमा को पुआल पर सुलाया गया है। साथ ही रंग-बिरंगे बल्बों से कइ प्रकार का क्रिसमस ट्री का भी बनाया गया है जो कि लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। सोमवार को चर्चों में प्रार्थना के बाद लोग घरों में भी क्रिसमस पर्व मनाएंगे।

बिशप विसेंट बरवा ने कराया मिस्सा अनुष्ठान

सिमडेगा: सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजाघर में रात्रि के 10 बजे से बिशप स्वामी विसेंट बरवा व उनके सहयोगियों के द्वारा विशेष-मिस्सा अनुष्ठान कराया गया। वहीं आज 25 दिसंबर की सुबह में भी गिरजाघर में मिस्सा का आयोजन किया जायेगा। इधर पूरे चर्च परिसर व चर्च को गेंदा फूल की लरी व रंग-बिरंगे विद्युत बल्बों से सजाया गया है। पटाखे की खूब हुई बिक्री

बाजारों में खूब रही चहल-पहल

क्रिसमस पर्व को लेकर रविवार को शहर के बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली। वही शहर के मार्केट कम्प्लेक्स, डेली मार्केट पर लगाए गए सजावटी समानों व पटाखों की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ देखी गयी। वही लोगों ने आवश्कता के अनुसार सजावटी समानों की खरीदारी की। बाजार में कागज का झालर 20 रूपये, लरी20-50, तारा 200-500, क्रिसमस ट्री 100-500 रूपये में बिक रहे हैं। वही पाटाखें में अनार बम 200 रूपये, मिरचा पटाखा 40, चकरी 150-200, राकेट 150 पॉकेट, आलू बम 40-150, फलझरी 60-400 रूपये पाकेट में बिक रहे हैं। वही दुकानदार अरशद खान ने कहा कि पिछले वर्ष की अपेक्षा में इस वर्ष पटाखों की जमकर खरीददारी हुई है। लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार पटाखे खरीद रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment