सद्भाव, प्रेम व आशा का प्रतीक है क्रिसमस: विधायक भूषण बाड़ा

क्रिसमस पर विधायक भूषण बाड़ा ने जिलेवासियों को क्रिसमस की दी शुभकामनाएं

सिमडेगा:सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जिलेवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि क्रिसमस का त्योहार सद्भाव, प्रेम व आशा का प्रतीक है। क्रिसमस का यह बड़ा दिन प्रभु येसु मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। प्रभु यीसु मसीह का शांति, प्यार व दया का संदेश दुनिया भर के लोगों को एकता की राह दिखाता है। इसलिए हम प्रत्येक को हमारे जीवन के हर क्षण, हर दिन को लोगों के साथ शांति, प्रेम और मेल-मिलाप से जीना चाहिए। जिस अच्छे काम को हम अभी कर सकते हैं, उसे बाद के लिए नहीं टालना चाहिए। क्योंकि यह अवसर दुबारा नही आता है। उन्होंने कहा है क्रिसमस प्रभु यीसु का अनुपम उपहार है। उन्‍होंने कहा कि क्रिसमस का यह दिन सभी से प्रेम करने, अपने पापों के क्षमा करने के लिए प्रभु से प्रार्थना करने का है। मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए यीशु मसीह ने अपने जीवन को बलिदान के रूप में क्रूस पर दिया। यह ईश्वर के असीम प्रेम का दर्शन है। पवित्र शस्त्र बाइबल में लिखा है परमेश्वर प्रेम है। परमेश्वर के प्रेम में कोई भेदभाव नहीं है। अर्थात परमेश्वर का प्रेम विश्व के सभी जाति, जनजाति, प्रजाति, राष्ट्र एवं समुदाय के स्त्री-पुरुषों के लिए है। हमें आपसी प्रेम व भाईचारा को बनाएं रखने की जरूरत है। 

Related posts

Leave a Comment