
कोलेबिरा:- जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर प्राचार्य बी पी गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है तथा उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वामी जी के उस विचार को दोहराया जिसमें उन्होंने कहा था कि जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी। हिंदी शिक्षक आशुतोष कुमार पाण्डेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन काल बहुत छोटा रहा है, परंतु उन्होंने इस छोटे जीवन काल में ही संपूर्ण जीवन जी लिया था और इतने छोटे काल में ही उन्होंने इस देश, समाज और धर्म को बहुत कुछ दिया। आज हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। इस अवसर पर वरीय शिक्षक संजय कुमार सिन्हा, डॉ. प्रमोद कुमार महतो, सुनील कुमार सिंह, रामायण पासवान, मनोज कुमार, नमिता कुमारी, डॉ. सुमन कुमार सिंह, दीप्ति यादव, आशुतोष कुमार पाण्डेय, ज्योति तूती, पूनम कुमारी, घनश्याम, बिकास चंद्रा, अवधेश रजक, प्रिया कुमारी, अन्नु गुप्ता, रुचि गुप्ता, सुभम, प्रदीप कुमार साव, प्रवीण कुमार, अनिमा अर्पिता एक्का, सुनयना कुमारी तिर्की, ओमप्रकाश, संतोष कुमार, मार्शल किचिंगिया सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे।