कोलेबीरा: प्रखंड क्षेत्र के नवा टोली,बगीचा टोली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष कोलेबिरा अशोक इंदवार,मंडल उपाध्यक्ष दिनेश दास,यशवंत सिंह के द्वारा लोगों के बीच राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्व आज दिया का वितरण किया गया। इस दरमियान अशोक इंदवार ग्रामीण क्षेत्र के घर घर पहुंचे, स्थानीय लोगों से उनका हाल-चाल जाना और लोगों के बीच दीप वितरण कर खुशियां बांटे।उन्होंने कहा कि कल का दिन हमारे लिए दीपावली से भी बड़ा दिन है, कल हमारे प्रभु रामलला रामनगरी अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं और इस खुशी में हमें दीपोत्सव मनाना है।हर घर,आंगन आज पड़ोस और मंदिर स्थल पर दीप प्रज्वलित करना है।उन्होंने अपील की अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों में होने वाले कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और पूरे धूमधाम के साथ राम उत्सव मनाएं।
