सिमडेगा-बांसजोर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र का दौरा करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मण साहू के द्वारा गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष तपेश्वर साहू मौजूद रहे जहां पर कंबल वितरण करते हुए लोगों को ठंड से बचने के लिए सलाह दिया गया और उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की बात कही। इस मौके पर उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी लगातार क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को भेजती है ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि आप सभी केंद्र सरकार की योजना को अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर लाभ ले ताकि इस क्षेत्र में केंद्र की विभिन्न योजनाओं का लाभ असहाय लोगों को मिल सके। इधर कंबल पाकर लोगों ने आभार व्यक्त किया।
