सिमडेगा से अयोध्या दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

सिमडेगा:- अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसके बाद लगातार जिले से अलग-अलग जगह से श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या जा रही है और वहां दर्शन कर रही है। इसी निमित्त शुक्रवार को सिमडेगा से 51 सदस्य श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुई। सिमडेगा प्रिंस चौक के पास जय श्री राम के जय घोष के साथ बस के माध्यम से राजधानी रांची रवाना हुए बताया गया  वहां से ट्रेन के द्वारा अयोध्या धाम  जाएंगे जहां पर राम मंदिर के दर्शन के पश्चात आसपास के मंदिर जिसमें दशरथ महल, सीता माता मंदिर, सरयू आसपास के क्षेत्र में पूजन पाठ एवं दर्शन एवं भ्रमण करते हुए  सिमडेगा वापस आएंगे। श्रद्धालुओं ने बताया कि 500 सालों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम की भव्य बाल स्वरूप की प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसको देखने के लिए सभी लोग उत्सुक है और इसी को लेकर सभी लोग अयोध्या की ओर रवाना हुए हैं।

Related posts

Leave a Comment