बानो नगर भवन में शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बानो -बानो मुख्यालय स्थित नगर भवन में शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजनकिया गया । जिसमें महिला समूह के उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति देवी, प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, महामंत्री फीरू बडा़ईक, मंत्री विश्वनाथ बड़ाईक की उपस्थिति में महिला समूह की अध्यक्ष सीता देवी एवं सचिव हीरा मनी देवी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित करते हुए अंग वस्त्र और पुष्प गुक्ष देकर सम्मानित किया गया ।महा मंत्री फिरू बड़ाईक ने कहा आज सरकार महिला समुहों को आगे लाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। समूह में रह कर अपना व समिति का विकास कर सकते है।

Related posts

Leave a Comment