4 मार्च को झारखंड सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ होगा धरना प्रदर्शन-रवि गुप्ता

केरसई- भारतीय जनता पार्टी केरसई मंडल की बैठक नगर भवन में हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष मानकीलाल ने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान के निमित्त सभी कार्यकर्ता बूथों में जाकर डोर टू डोर प्रधानमंत्री का संदेश लोगों तक पहुंचाएंगे, और मोदी सरकार की गारंटी को लोगों को बताने का काम करेंगे भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री जी का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास की प्रेरणा से हो रहे कार्यों को बताएंगे।
वहीं जिला उपाध्यक्ष सह केरसई मंडल प्रभारी मनोज साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा है आज देश आत्मनिर्भर और विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है चंद्रयान-3 ने चांद पर अपना परचम रहकर भारत की मौजूदगी का एहसास कराया है वही से रेल सड़क एयरपोर्ट शिक्षण संस्थान में अनेक ऐसे कार्य हुए हैं जिससे मोदी की गारंटी साबित हुई है आज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण और योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक भारतीयों को मुक्त राशन का वितरण हो रहा है वहीं चार करोड़ से अधिक गरीबों को पक्का घर मिला है इसी तरह अनेक विकास के कार्य हुए हैं।जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को 2.8 लाख करोड रुपए से अधिक की आर्थिक मदद मिल रही है 10 करोड़ से अधिक मुक्त एलपीजी कनेक्शन वितरण किए गए हैं 55 करोड़ लाभार्थियों को ₹500000 की स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ दिया गया है 500 वर्षों से अधिक समय तक जिसका इंतजार था श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हुआ है इससे लोगों में मोदी जी के प्रति भरोसा बढ़ा है इस बार भारतीय जनता पार्टी 400 सीटों को जीतकर भारत को विश्व गुरु बनाने की राह पर अग्रसर होगी
जिला मीडिया प्रभारी सह प्रखंड सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को आवाहन करते हुए कहा की 4 मार्च को प्रखंड परिसर में झारखंड सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं JSCC के नियुक्ति घोटाले के विरुद्ध छात्रों के हित में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है धरना प्रदर्शन में सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हो और 2024 लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रण लें।मौके पर बासेन मुखिया सह मंत्री सत्या देवी, मंडल महामंत्री बुलेश्वर प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, मंडल उपाध्यक्ष कैलास मेहर ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौतम कुमार, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार, मंत्री सुधीर मांझी ,शक्तिकेन्द्र संयोजक धीरेन्द प्रसाद, देवेश गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद ,संकर प्रधान शान्ति देवी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।