नव वर्ष प्रतिपदा के मौके पर सरना स्थल महादेव सरना में विहिप द्वारा किया गया पूजा

सिमडेगा:मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद् जिला समिति के तत्वावधान में नव वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सरना स्थल महादेव सरना में पूजन का कार्यक्रम आयोजित की गई।जिसमें सभी ने सरना में वास करने वाले सभी देवी देवताओं का पूजन कर समस्त जिले वासियों के सुख समृद्धि और तरक्की के लिए और विश्व के कल्याण के लिए उनसे आशीर्वाद की कामना की गई। पहान बाबूलाल और पहान बिरसा मुंडा ने पूर्ण विधि विधान से पूजन करवाया, जिसमे सभी समाज से सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।मौक़े पर उपस्थित विहिप जिलाध्यक्ष  कौशलराज सिंहदेव  ने नववर्ष प्रतिपदा की सभी को शुभकामनायें और बधाई देते हुए कहा काल गणना में सबसे आगे हमारा नव वर्ष विक्रम संवत 2081आज अयोध्या जी में अपने भव्य प्रसाद में विराजे प्रभु श्रीराम के सूर्य तिलक के साथ प्रारम्भ हो रहा है।आज ही के दिन उज्जैन के राजा चक्रवर्ती सम्राट महाराज वीर विक्रमदित्य ने विदेशी आक्रमणकारी शकों को मार भगाया था और इसकी याद में अपने नाम से संवत की शुरुआत की थी।

इतिहास में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को अनेकों ऐसी सुखद घटनाएं हुई है जिनका सम्बन्ध सनातन धर्म संस्कृति से है। आज ही के दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि रचना की शुरुआत की थी। आज से अनेक पर्व त्यौहार की शुरुआत होगी।चैत्र मास को पर्व का मास भी कहा जाता है।आज की पीढ़ी को भारतीय काल गणना और पंचांग की जानकारी शायद ही हो क्योंकि विदेशी संस्कृति के आगे सब भुला दिए जा रहे हैं, हिंदी में अंक लिखना तो लगभग मिट ही चूका है।इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री हरिश्चन्द्र भगत ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनायें देते हुए कहा आगामी 11अप्रेल को सरहुल मनाया जायेगा। सभी कोई ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related posts

Leave a Comment