डुमरी, गुमला:राष्ट्रीय कौशल विकास योजना एवं भारत सरकार के द्वारा विभिन्न थाना परिसरों में सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर पद के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत 31 जनवरी सोमवार को डुमरी थाना परिसर में विशेष भर्ती अभियान का चलाया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी थानेदार निर्मल कुमार महतो ने बताया कि यह विशेष भर्ती अभियान राष्ट्रीय कौशल विकास योजना एवं भारत सरकार के तहत कैप्सन सिक्योरिटी में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद पर सीधी भर्ती के लिए है। जिसमें सुरक्षा जवान के लिए आठवीं पास जो 18 से 37 वर्ष का हो एवं सुपरवाइजर पद के लिए ग्रेजुएट जो 30 से 37 वर्ष का अभ्यर्थी हो भाग ले सकते हैं। शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं शैक्षणिक कागजात के साथ उपस्थित होने की जानकारी दी गई है। वहीं उन्होंने कहा की वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार इस विशेष भर्ती अभियान को सोमवार 31 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक थाना परिसर आयोजित किया जाएगा जो सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। वहीं सभी अभ्यर्थियों से कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए मास्क लगा कर आने की अपील की है।
