जलडेगा:- प्रखंड के परबा पंचायत में स्थित चड़री पहाड़ में अखंड हरिकिर्तन के साथ मां शक्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए रविवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण सामिल हुए।

कलश यात्रा में महिलाए पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। इस दौरान आगे आगे मधुर भजन की धुन भी बज रही थी। वहीं जगह – जगह कलश यात्रा का लोगों ने स्वागत किया।
यात्रा को सफल बनाने में पाहन सनिका मांझी, नारायण पंडित, अरुण मिश्रा, राजा लक्ष्मण मांझी, विवश कुमार नाथ, वीरेंद्र साहू, जालंधर सिंह, जगेश्वर बिंझिया, सदानंद बड़ाईक, लल्डेवदेव साहू, विवेक कुमार नाथ, रमेश सिंह, संतोष सिंह, महाप्रसाद सिंह सहित कई अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
