बोलबा :-सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखण्ड अन्तर्गत कैलाश धाम कर्रामुंडा पहाड़ी मन्दिर में श्रद्धा पूर्वक भक्तों ने भगवान भोलेनाथ एवं माता काली का सोमवारी पूजा किया।कैलाश धाम एक पहाड़ी पर स्थित है।यहाँ प्रकृतिक छटाओं से परिपूर्ण एक पहाड़ी है।चारो ओर ऊंचे पहाड़, चिड़ियों की मधुर कलरव, हरे-भरे पेड़-पौधों से भरा पड़ा है।पहाड़ी पर सींग द्वार नामक सात तल्ला का एक गुफा है।गुफा के दूसरे तल्ले में प्रकृतिक रूप में विराजित भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग एवं शक्ति पीठ के रूप में साक्षात भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।पहाड़ी के चोटी पर अष्टम माता और गणेश जी, पहाड़ी के दक्षिणी दिशा के गुफा में महादेव – पार्वती एवं अन्य देवी देवताओं का दर्शन किया जा सकता है ।इस पहाड़ी पर कई अद्भुत चीजों को भी देखा जा सकता हैं। इस धाम में प्रतिदिन दूर-दूर दूर से भक्त गण पूजा करने आते है।प्रति सोमवार को विशेष पूजा होती है।दीन-दुखियों एवं लाचार लोग भी मन्नत माँगने आते हैं।अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर बलि भी चढ़ाते हैं।

धाम के पुजारी सुखदेव सिंह एवं नारायण सिंह ने बताया कि यहाँ आने वाले भक्तों की दिनोदिन भीड़ बढ़ती जा रही है। भगवान की लोगों में आस्था और विश्वास बढ़ते जा रहा है । भोलेनाथ एवं काली माता यहाँ आने वाले हर भक्तों को सुख और शांति दे रही है।समिति द्वारा पहाड़ी पर चढ़ने के लिए सीढ़ी का निर्माण कर दिया गया है।सींग द्वार गुफा को मन्दिर का रूप दिया जा रहा है।यहां रामरेखा बाबा उमाकान्त जी महाराज, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव्, सुशील श्रीवास्तव, पिंटू कुमार सिन्हा, भुनेश्वर सेनापति, दीपक कुमार अग्रवाल उर्फ रिंकू प्रणव कुमार, केशरी सिंह,आदि कई वरिष्ठ लोगों का हमेशा सहयोग एवं मार्गदर्शन मिल रहा है। वही संयोजक के रूप में कालो ख़लखो का कैलाश धाम के विकास के लिए अथक प्रयास रहा हैं । समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण सक्रिय रूप कार्य कर रही हैं ।
