ओड़गा में जंगली हाथियों ने चार घरों को किया ध्वस्त

मंगलवार रात लगभग 11 बजे दो हाथियों ने जलडेगा प्रखंड के ओड़गा पंचायत अंतर्गत ढेलसेरा डुड़िग टोली में जम कर उत्पात मचाया है। रात करीब 11बजे, जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे तब हाथियों ने अचानक बस्ती में घुस कर चार लोगों के घरों को ध्वस्त किया। पीड़ितों का नाम आनन्द जोजो, हेरमन जोजो, अलेक्जेंडर जोजो और पतरस जोजो है। वहीं पतरस जोजो की मां को गंभीर चोटें भी अाई है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और ओड़गा मुखिया ने हाथियों द्वारा घर तोड़ते समय घायल हुए वृद्ध महिला को उपचार करने तथा अस्पताल लेने का व्यवस्था किया गया है और साथ ही तत्काल 5000 रु भी दिया गया।

Related posts

Leave a Comment