कोलेबिरा:भारतीय जनता पार्टी मंडल कोलेबिरा के शक्ति केंद्र बरसलोया में मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस मनाया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार ने कहां की पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठन करता थे ।भारतीय जन संघ के अध्यक्ष भी रहे वे समावेशित विचारधारा के समर्थक थे ।जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे ।राजनीति के अतिरिक्त उनका साहित्य में भी गहरी अभिरुचि थी पंडित दीनदयाल जी का एक संकल्प था एक योजना था अंत्योदय योजना भारत देश के हर नागरिक को मिल पाए निश्चित रूप से आज के समय में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीके नेतृत्व में यह कार्य सिद्ध हो पा रहा है। समर्पण दिवस कार्यक्रम को मंडल कोषाध्यक्ष चैतन्य सिंह अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री दीपक चीक बड़ाईक ने भी संबोधित किया और पंडित दिन पंडित दीनदयाल जीके आदर्शों पर चलने की बात कही। इस अवसर पर मंडल संयोजक जगन्नाथ ओहदार मंडल महामंत्री रोहित कुमार साहू, पंचायत प्रभारी सुनीत कुमार पति ,जिला कार्यसमिति सदस्य संजय मिश्रा, लचरागढ़ पंचायत प्रभारी संजय ठाकुर, भाजपा मंडल मंत्री लीला बडाईक, मनोज कुमार होता प्रदीप पानी ग्राही दिलीप पंडा रामधन साहू मीडिया प्रभारी सूरज पंडा कृष्णा ठाकुर ,राम प्रसाद सोनी, संगम साहू, अयोध्या सोनार ,हरिहर सिंह ,त्रिलोक सिंह, अमित साहू, अर्जुन सिंह, के साथ-साथ और भी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
