जलडेगा पंचायत भवन में लीड्स संस्था ने महिलाओं के सम्मान देने हेतु अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस दौरान महिलाओं को उनसे जुड़े अधिकारियों को बताया गया और हक अधिकार प्राप्त के लिए लड़ाई लड़ने और आजीविका वृद्धि के लिए प्रेरित किया गया। वहीं कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने, महिला उत्पीडन बंद करो, हम नारी नहीं चिंगारी है, शिक्षित नारी शिक्षित समाज – इसी से होगा देश विकास, जो महिलाओं का करे अपमान – उस नर को समझो पशु सामान आदि नारा लगाया गया।

अपने अधिकारों को लेकर सजग रहना चाहिए – अंचल अधिकारी, जलडेगा
लीड्स संस्था द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जलडेगा अंचल अधिकारी खगेन महतो ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि, महिलाओं को अपने अधिकारों को लेकर सदैव सजग रहना चाहिए, पूर्व में जब महिलाओं को कमजोर माना जाता था तो समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद कम थी, वर्तमान समय में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भागीदारी दे रही हैं। इससे ये साबित हो गया है कि महिलाओं को सही शिक्षा मार्गदर्शन मिल जाए तो वो किसी भी क्षेत्र में अपनी भूमिका बेहतर ढंग से निभा सकती हैं। महिलाएं आज के युग में सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। हर क्षेत्र में अपना परचम भी लहरा रही हैं।
कार्यक्रम को लीड्स संस्था के परियोजना समन्वयक आलोक कुमार के अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष सुरेश लुगुन, रानी मिस्त्री मोयलेन डांग, बाड़ीबृंगा की महिला वार्ड सदस्य गलोरिया कंडुलना, झारखंड के लोकप्रिय लोकगीत गायक जगदीश बड़ाईक, आदर्श महिला किसानों के अलावा कई अन्य महिलाओं ने भी अपने संघर्ष से लेकर अपनी सफलता को बयां की। इस दौरान लीड्स संस्था के कार्यकर्ता जोसेफ लुगुन, कलिंद्र प्रधान सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।