सिमडेगा:सामटोली के सेंट मेरिज मैदान में जयपाल सिंह मुंडा एकेडमी के लिए शुक्रवार को अंडर 15 के बच्चों का चुनाव सिमड़ेगा प्रखंड के लिए किया गया। जिसमें सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया। जिसमे प्रखंड के अलग अलग स्थानों के बच्चों को चयन कर 16 खिलाड़ियों का चयन जिले के लिए किया गया। इस सेलेक्शन में एकेडमी अध्य्क्ष दिलीप तिर्की, पूर्व खिलाड़ी इग्नेस तिर्की, ख़िरस्तोफर लकड़ा, राम कैलाश राम जी, इमानुएल कुजूर, इस्माईल केरकेट्टा, बिलचुस बडा, कल्याण टोप्पो, जोलेन संगा उपस्थित थे। दिलीप ने यह भी बताया कि 6 जुलाई को केरसई प्रखंड के लिए भी लड़के और लडकी खिलाड़ियों का चयन का चयन सम्पन्न कराया गया। दिलीप ने कहा कि जल्द जिले के बाकी प्रखंडों में चयन प्रकिया जल्द सम्पूर्ण होगी। बच्चे काफी उत्साह दिखा रहे साथ ही हमे काफी प्रतिभावान बच्चे एकेडमी के लिए मिल रहे जो खेल के प्रति काफी जिज्ञासु दिखाई दे रहे। जो सिमडेगा का नाम और भी रौशन करेंगे।दिलीप जानकारी दी कि आज पाकरटांड प्रखंड के लिए प्लस टू के सामने वाले मैदान में बच्चे और बचियों का चयन सुबह 8 बजे से शुरू होगी। जो कि 10 जुलाई को होने वाली थी।
