झारखंड मुक्ति मोर्चा कोलेबिरा कमेटी का हुआ पुनर्गठन मनोहर बागे बने प्रखंड अध्यक्ष

कोलेबिरा: सिमडेगा झामुमो संजोयक मंडली के एवं केंद्रीय समिति के सदस्यों द्वारा कोलेबिरा प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मनोहर बागे को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया एवं प्रखंड सचिव ओकील खान तथा उपाध्यक्ष बसंत बाड़ा कोषाध्यक्ष अभय सोरेग को चुना गया। संयोजक मंडल सदस्य सफीक खान ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष से कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी 11 पंचायतों में संगठन का विस्तार करते हुए पंचायत कमेटी का गठन जल्द कर जिला संयोजक मंडली को इसकी सूचना दें साथ ही झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों के बीच हेमंत सोरेन के कार्यों की जानकारी दें।। इस दौरान सभी चयनित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं शिबू सोरेन के नाम पर जमकर नारेबाजी की ।मौके पर मुख्य रुप से संजोयक मंडली के सदस्य सफीक खान, अनिल तिर्की,अनिल कान्डुलना. ओस्कार डांग,फ़िरोज़ अली,मो शाहिद,नुवास केरकेट्टा ,सिकन्दर बरवा,अमलेन समद, फुलकुँवरि समद,कुबेर केरकेट्टा, मो फ़ुजैल होदा, बिजय कान्डुलना,नामजन जोजो, गलफ्रेंड डांग, बिनीत बागे, सारु डांग, सन्दीप डांग,हेमंत डांग, पवन डांग, सुकुयान डांग,निरंजन सिंह,दिनेश मुण्डा,जोंसन गुड़िया,इरफ़ान अंसारी, बिजय खड़िया,मो शाहिद फैजान आलम, मक़सूद खान, अजय सोनी, आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment