रांची के युवा नेता भैरव सिंह का सिमडेगा में हुआ आगमन कहाविष रुपी शत्रुओं का नाश करते हुए धर्म राज्य स्थापित करना है

सिमडेगा:-राष्ट्र भूमि की रक्षा के लिए अपना सब कुछ समर्पण करना ही राष्ट्र भक्ति है। राष्ट्र भक्ति से ही धर्म भक्ति की प्ररेणा मिलती है। उक्त बातें रांची के युवा नेता भैरव सिंह ने रविवार की रात नीचे बाजार में आयोजित कार्यक्रम में कही। सावन माह के अंतिम सोमवारी के उपलक्ष्य में आयोजित कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में भैरव सिंह शामिल हुए थे। अपने जोशीले अंदाज से भैरव सिंह ने कांवड़ियों का जोश भरते हुए कहा कि भगवान शिव ने विष पीकर दुनिया का कल्याण किया था और धर्म की रक्षा की थी।

इसी प्रकार हम सभी लोगो को भी विष रुपी शत्रुओं का नाश करते हुए धर्म राज्य स्थापित करना है। अपने संबोधन में उन्होने सरना सनातन धर्म की महानता का वर्णन करते हुए सभी लोगो से धर्म के बताए मार्ग का अनुसरण करने की बात कही। मौके पर भैरव सिंह ने हनुमान चालिसा का पाठ कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम को आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय जी ने भी संबोधित किया। इससे पुर्व अतिथियों का स्वागत बाइक रैली के माध्यम से की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में निशु कुमार, मंटू केसरी, राजा केसरी, सुनील साहू, ईश्वर अग्रवाल, गुडडू झा, संजय साह, राजू साह, सुदाम, मनोज कुमार, विजय, अंकित सहित नीचे बाजार के कई युवाओ का योगदान रहा। कार्यक्रम में हजारो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment