सिमडेगा : पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज में नए सत्र 2022 के छात्राओं का स्वागत किया गया।कार्यक्रम से पूर्व नए छात्राओं को द्वितीय वर्ष की छात्राओं के द्वारा पारंपरिक तरीके से चंदन टीका लगाकर एवम गीत गाकर हॉल तक लाया गया।स्वागत भाषण पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो सत्यव्रत ठाकुर द्वारा दिया गया।उन्होंने कहा कि कॉलेज में आने के बाद से छात्राओं में भविष्य निर्माण के प्रति जवाब देही बढ़ जाती है।सभी मन लगाकर पढ़ाई करें और रिजल्ट ठीक कर कॉलेज तथा सिमडेगा जिला का नाम रोशन करें।इसके बाद कॉलेज के शिक्षक प्रो अर्जुन प्रसाद,प्रो दुर्ग विजय सिंह देव,प्रो आर के कासी, ने भी छात्राओं को अपना अनुभव शेयर किया.तत्पशात कॉलेज की छात्राओं ने नागपुरी और हिंदी गीत गाकर एवम शेरो शायरी कर सभों का मनोरंजन किया।इस मौके पर 2020/2022 के छात्राओं को वार्षिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में पास होने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर मुख्य रूप से सोहन बड़ाइक, कॉलेज के शिक्षक किरण माला, निसात अंजुम,सरिता केशरी,मनोरमा सुनीता मिंज, पुरण बड़ाइक,रवि पाढ़ी,सतिश सिंह सहित. दितीय केशरी,वर्ष की छात्राओं में शिखा कुमारी, पूजा कुमारी,ओहमा खलखो,अरुणा कुमारी, दिव्या कुमारी, श्रुति कुमारी, नोमिताबाडिंग,प्रियंका ,असुंता,सलीमा,पायल कुमारी,खुशी बेक,मनीषा खलखो,मुनिया कुमारी, जूली कुमारी, रूपा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
