चैनपुर-: राज्य सरकार के द्वारा विवादित नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज को बंद करने का फैसल किया है। इसके अवधि विस्तार के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्वीकृत कर दिया है। जिसे लेकर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सुशील दीपक मिंज के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए गुरुवार को चैनपुर बस स्टैंड में आतिशबाजी की साथ ही शिबू सोरेन जिंदाबाद,हेमंत सोरेन, भूषण तिर्की,जिंदाबाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद के जम कर नारे लगाए साथी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। श्री मिंज ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद दे रहे हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री का फैसला ऐतिहासिक फैसला है। 30 वर्षों से आंदोलनरत लोगों को आज काफी खुशी मिली है। इस क्षेत्र में मुख्यता आदिवासी लोग निवास करते हैं और यहां के लोगों का पैसा कृषि है इस क्षेत्र के लोगों का कहना था कि अगर यहां फील्ड फायरिंग रेंज बनती है तो यहां के लोग विस्थापित हो जाएंगे और यहां के लोग कहां जाएंगे कहां रहेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान के रूप में काम किया है।
प्रमुख ओलिभा कांता ने कहा कि 1964 से यह फायरिंग रेंज में छोटा रूप में चांदमारी के रूप में होता था। इसका अधिसूचना 1964 से लेकर 1992 तक रहा। 1992 में इसे विस्तार किया गया जिसमें पहले प्रोजेक्ट नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज जिसमें 245 गांव प्रभावित होते थे। 1992 से 2000 तक यह अधिसूचना जारी हुआ। पुनः 1999 रिनुअल किया गया। उन्होंने कहा कि नेतरहाट फील्ड फायरिंग के लिए हमने 30 वर्षों तक लगातार आंदोलन किया। जिसमें बड़ा आंदोलन 200 किलोमीटर का पदयात्रा किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। हमारे आंदोलन को लेकर राज्य के हेमंत सरकार ने जनता की हित में फैसला लिया है। इस फैसले से यहां की जनता बेहद खुश हैं और राज्य सरकार हेमंत सोरेन को बधाई देती है। मौके पर जीप सदस्य मेरी लकड़ा, प्रमुख ओलिभा कांता कुजूर, उप प्रमुख प्रमोद खलखो, दिलीप एक्का,महेंद्र टोप्पो अजय लकड़ा आशीष तिग्गा, वाल्टर कुजूर, रणधीर कुजूर सहित काफी लोग उपस्थित थे।
