कोलेबिरा : राजस्थान के झुझुनू से पैदल यात्रा 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए निकले शिवभक्त सुभाष नायक का कोलेबिरा पंहुचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
सुभाष नायक ने 7 अगस्त को अपनी यात्रा की शुरुआत किए थे। 19 अगस्त को केदारनाथ के दर्शन करने के बाद दूसरे पड़ाव काशी विश्वनाथ फिर तीसरा दर्शन झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैजनाथ का दर्शन कर झारखंड में कुल 20 दिनों की यात्रा हुई जो उत्तर प्रदेश के बॉर्डर चौपारण से शुरू हुई थी। गुरूवार की देर शाम सिमडेगा मे विश्राम के बाद चौथा दर्शन के लिए मल्लिकार्जुन रवाना होंगे जो सिमडेगा होते हुए ओडिशा राज्य से शुरू होगी। थाना प्रभारी कोलेबिरा रामेश्वर भगत ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। वही उप प्रमुख सुनीता देवी, अभिषेक कुमार, धनंजय झा, के साथ कई गांमानाय लोग मुलाकात कर उनके यात्रा के लिए शुभकमना दिये।
