अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं से 7 लोग घायल
जलडेगा थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग जगहों पर मोटर साईकिल दुर्घटना में कुल सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में कोलमडेगा खड़िया टोली निवासी मोरिस टेटे 65 वर्ष पुरे शरीर में गम्भीर चोटें, उकेस कैथवार बानो बुम्बलडा निवासी 12 वर्ष दाहिनें पैर में दो जगह फैक्चर, सुमती कुमारी बानो बुम्बलडा निवासी 16 वर्ष दाहिना पैर फैक्चर हुआ है। ओवर लोडिंग घटना का मुख्य कारण बताया गया। सभी घायलों का जलडेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष डाक्टर बिनोद उरांव में नेतृत्व में प्राथमिक ईलाज के बाद अच्छे ईलाज के लिए सदर होस्पीटल सिमडेगा भेजा गया।
पहली दुर्घटना थाना मुख्यालय स्थित लाह फैक्टरी के पास एक बाईक पर पांच लोग सवार सामने से आटो को साईड देने के क्रम में बाईक अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना घटी जिसमें उकेस कैथवार एवं सुमती कुमारी के पैर फैक्चर हुआ। बाईक सवार कोनमेरला पहानटोली से बानो बुम्बलडा के लिए जा रहे थे। बाईक पर रोशन केरकेट्टा, सुहाना केरकेट्टा, शिवम् केरकेट्टा, सुमती कुमारी, उकेस कैथवार सवार थे।

दुसरी दुर्घटना जलडेगा सिमडेगा मेन रोड में मनोहर डाउन के पास एक बाईक पर चार लोग सवार गांगूटोली की ओर जाने के क्रम में मोड़ पर बाईक से संतुलन बिगड़ने के कारण दुर्घटना घटी जिसमें मोरिस टेटे नामक युवक को गम्भीर चोटें आई घायल मोरिस टेटे व रोशन टेटे को मौके पर छोड़कर दो अन्य लोग फरार हो गए। बाईक पर मोरिस टेटे, रोशन टेटे, अलबिस कन्डुलना और एक मेहमान युवक सवार होकर गांगूटोली की ओर मोरिस के ससूराल जा रहे थे।
तीसरी दुर्घटना जलडेगा प्रखण्ड के पतिअम्बा पंचायत अंर्तगत पुजार टोली निवासी असीम बागे एवं बिजय बागे नामक दो व्यक्ति कोलेबिरा रैंसिया से होकी खेल कर वापस आने के क्रम में टुटीकेल के समीप बाईक से अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों व्यक्ति को पैर में गंभीर चोट लगी है। वहीं स्वास्थ्य केंद्र जलडेगा में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदत से सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर किया गया।