झारखंड पार्टी की भव्य सम्मेलन का किया गया आयोजन भावुक हुए संदेश एक्का कहा- भाजपा और कांग्रेस ने छीना मेरा बचपन एवं पिता के प्यार

ठेठईटांगर: भाजपा और कांग्रेस ने मेरे बचपन से पिता का प्यार छीन लिया है। यह कहते कहते मंच पर पूर्व मंत्री एनोस एक्का के पुत्र भावविभोर हो गए। संदेश झारखंड पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को पंडरीपानी टापुडेगा में संबोधित कर रहे थे।ठेठईटांगर प्रखण्ड के पंडरीपानी टापुडेगा में पूर्व मंत्री झारखंड पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई थी। जिसमें 2024 विधानसभा चुनाव में अपनी प्रबल दावेदारी पेश करते हुए संदेश एक्का हजारों की उपस्थित भीड को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि उनके पिता एनोस एक्का जीत कर जब 2005 में कोलेबिरा विधान सभा की बागडोर संभाली तो उसके बाद पुरे जिले में विकास की गंगा बहाई। उन्होने कहा उनके पिता जिस तरह पुरे जिला को अपना घर समझ कर जमीनी स्तर पर विकास करना शुरू किए। इसे देख कांग्रेस और भाजपा को पनी नींव हिलती नजर आई और दोनो ने मिल कर ऐसा षड्यंत्र किया कि उनके पिता पर कई गंभीर आरोप लगा कर जनता और परिवार से दुर कर दिया। संदेश ने कहा उसकी भी तमन्ना थी कि बचपन में पिता के साथ समय गुजारे। लेकिन भाजपा और कांग्रेस की राजनीति षड्यंत्र ने उनके पिता एनोस को उनसे दुर कर दिया। जिस कारण उनका बचपन पिता के प्यार से दुर उन्हे याद करते हुए बीता है। संदेश ने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के कारण उसके माता पिता आज उससे दुर हैं। इसलिए वह जनता के बीच नेता नहीं बेटा बन कर आया है। संदेश ने कहा सारी जनता उसके माता पिता के जैसे है। सभी जनता उन्हे बेटे के जैसा प्यार करे। इस मौके पर हजारों की संख्या में कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे हुए लोग उपस्थित रहे।

महिलाओ को दिलाया जाएगा 50 प्रतिशत आरक्षण: अजीत कुमार

ओबीसी को 27% आरक्षण की घोषणा सिर्फ कागजी, धरातल पर उतारने का काम करेगी झारखंड पार्टी। झारखंड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार ने हर क्षेत्र में महिलाओं को 50 प्रतिशत दिलवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केवल लुभावनी घोषणा कर रही है। धरातल में कुछ नही है।

Related posts

Leave a Comment