बोलबा: बोलवा प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रेम दास प्रखण्ड अध्यक्ष के अध्यक्षता में मंगलवार को हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें समस्त भारत के आमजन सराहनीय कार्य कहते हुए समर्थन कर रहे हैं।आज भारत जोड़ो कार्यक्रम क्यों करना पड़ रहा है, चूंकि देश में नफ़रत की आंधी जोड़ शोर से चल रही है,लोग एक समुदाय से दूसरे समुदाय को देखना गवारा नहीं कर रहा है।लोग भय का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। देश की अर्थ व्यवस्था चरमरा गई है। यही कारण है कि आज भारत जोड़ो कार्यक्रम किया जा रहा है।हम भारत के सभी समुदाय वासी हैं,इस देश को आजादी दिलाने में सभी धर्म सभी जाति के लोगों का योगदान है। किन्तु कुछ पार्टियां और कुछ लोग नफरत को बढ़ावा दे कर राज करना चाहते हैं।

विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा ने कहा कि भारत जोड़ो कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है कि देश में मंहगाई चरम सीमा पार कर लिया है खाने के सामग्री से लेकर प्रतिदिन जीवन में काम आने वाली सामग्री में 2014के बीतने के बाद से लेकर आज तक दिन प्रतिदिन बृद्धि हो रहा है।बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्पूर्ण प्रखण्ड अन्तर्गत भारत जोड़ो कार्यक्रम को करना है, इसके लिए प्रत्येक पंचायत में कम से कम 50 कार्यकर्ता एक पंचायत से दुसरे पंचायत तक पद यात्रा करें। कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष सीमासीता एक्का, अश्फाक आलम, संजय कुजुर,अमृत मिंज,अन्तोनी केरकेट्टा,जाॅन तिर्की, ममता केरकेट्टा,संजय केरकेट्टा, विमला देवी, एवं पंचायत अध्यक्ष गण उपस्थित हुए।