दीपावली के मौके पर रोशनी से जगमग हुए सिमडेगा के शहर से लेकर गांव

सिमडेगा : जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में सोमवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं लोगों के द्वारा मंदिरों, प्रतिष्ठानों व घरों को फूलों व रंगीन विद्युत बल्बों से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। संध्या में घर-घर में दीये चलाए गए। रात्रि में स्नान करने के बाद भक्तों ने धन की माता लक्ष्मी व गजानन जी महराज की प्रतिमा स्थापित कर पूरी विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की । और मां लक्ष्मी से धन व सुख समृद्धि का वरदान मांगा। इधर बच्चों ने भी नए-नए वस्त्र पहन कर रात भर खूब पटाखे जलाए व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी। वहीं घर की महिलाओं द्वारा मुख्य द्वार पर कई प्रकार के रंगों के माध्यम से रंगोली का निर्माण किया गया था।

पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु

सिमडेगा : शहर के गुलजारगली में लक्ष्मी पूजा समिति के द्वारा माता रानी का भव्य महल स्वरूप पंडाल में माता लक्ष्मी, माता शारदे व भगवान गजानन जी महराज की प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं दीपावली की देर रात्रि में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, गजानन जी महराज की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। महाआरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं पूजा समिति के अध्यक्ष भरत प्रसाद ने बताया कि माता के दरबार को रंगीन विद्युत बल्बों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है। साथ मां की प्रतिमा को कैरेटों से सजाया गया है। इधर शहर के नीचे बाजार दुर्गा पूजा पंडाल में काली पूजा समिति के द्वारा माता काली की प्रतिमा स्थापित कराई गई है। समिति के श्रीलाल साहू ने बताया कि माता के दरबार को आकर्षक तरीके से फूलों सजाया गया है। माता के दर्शन के लिए भक्तों की काफी भीड़ उमड़ रही है।

Related posts

Leave a Comment