संगठन की रीढ़ है कार्यकर्ता: जोसिमा खाखा


सिमडेगा
कुरडेग प्रखंड कमेटी की बैठक सोमवार को प्रखंड अध्‍यक्ष तुलसी प्रगंट खलखो की अध्‍यक्षता में हुई। बैठक में मुख्‍य रुप से जिला परिषद सदस्‍य जोसिमा खाखा उपस्थित थी। बैठक में जल्‍द से जल्‍द मंडल अध्‍यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे पंचायत स्‍तर पर निकलने वाले भारत जोड़ा पदयात्रा कार्यक्रम पर चर्चा की गई। वहीं छह दिसंबर को जिले में निकलने वाले पदयात्रा कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आग्रह किया गया। जोसिमा खाखा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं का अहम रोल रहा है। आगे भी कार्यकर्ताओं का ही अहम रोल होगा। कार्यकर्ताओं के बिना किसी भी संगठन के मजबूती की कल्‍पना भी नहीं की जा सकती है।

कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बिना कोई भी चुनाव नहीं जीता जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए अभी से ही जुट जाएं। जोसिमा ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के भारत जोड़ा पदयात्रा की तैयारी तेज करने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ कोंग्रेसी अजीत लकड़ा, 20सूत्री जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ,सिमडेगा प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि प्रदीप केशरी, सिमडेगा प्रखंड के जिप सदस्य शांति बाला केरकेट्टा , प्रतिमा , शीला, वारिश राजा , 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष वाल्टर टोप्पो, प्रखंड अध्यक्ष तुलसी प्रांगत खलखो विधायक प्रतिनिधि गुड्डू खान, विनोद दास,यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संदीप नायक, थॉमस तिर्की, बसीर अंसारी अरुण जायसवाल सुमिरा लकड़ा गोडशान लकड़ा संदीप लकड़ा अजय साय सुनील कुजूर ख्रीस्तोफार एक्का ,किशोर , शुशील खाखा आदि उपस्थित थे.

Related posts

Leave a Comment