झारखण्ड की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है-सुशील श्रीवास्तव
झारखण्ड को राज्य सरकार ने बनाया लूट का चारागाह -ओमप्रकाश साहू
कुरडेग- भारतीय जनता पार्टी द्वारा झारखंड सरकार के विरुद्ध जन आक्रोश धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह ने कहा की हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड सरकार हर क्षेत्र में फेल है चारों और लूट का बाजार है जल्द ही झारखंड सरकार की विदाई हो जाएगी वहीं जनाक्रोश धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए प्रदेश भाजपा के मंत्री मुनेश्वर साहू ने कहा की झारखंड में जंगल राज कायम हो गया है झारखंड में आए दिन लूट हत्या बलात्कार जैसे घिनौने कार्य हो रहे हैं हेमंत सोरेन की अगुवाई में ना यहां बहु सुरक्षित है ना बेटी, चारों ओर भ्रष्टाचार का राज है।जन आक्रोश धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री के जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा की झारखंड बनने के बाद अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है हेमंत सरकार यहां बालू पत्थर खनिज की चोर बाजारी हो रही है सरकार हर जिले में अपना एजेंट नियुक्त कर दी है और उस के माध्यम से उगाही का खेल जारी है पर जनता अब जाग चुकी है


धरना प्रदर्शन प्रखंड परिसर में किया गया जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुरडेग प्रखंड प्रशासन हाय है झारखंड सरकार होश में आओ बहू बेटी पर अत्याचार बंद करो जैसे नारे लगा रहे थे,मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद ,जिला उपाध्यक्ष मनोज साय, प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि उमेश जयसवाल, बैजनाथ जयसवाल,रामचन्द्र साय, प्रमुख सरस्वती देवी ,उपप्रमुख अजय जयसवाल , रविन्द्र शर्मा,अशोक गुप्ता,द्वारिका जयसवाल ,भोला गुप्ता,ज्ञानचन्द प्रसाद,बबलू सिंह, गणेश यादव,धरमु धरई, अबर साय, बलबीर ,संजू नायक,रंजीत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।