झारखंड ऑटो चालक संघ सिमडेगा की अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में हुआ विशाल सम्मेलन बोले राजेश सिंह:-

ऑटो चालकों का शोषण नहीं किया जाएगा बरदाश्त, मिले सभी चीजों की सुविधा

सिमडेगा:- सिमडेगा परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में शुक्रवार को झारखंड ऑटो चालक संघ की विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में सिमडेगा जिले भर के सभी क्षेत्रों से ऑटो चालक शामिल हुए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सह झारखंड ऑटो चालक के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। सर्वप्रथम समिति द्वारा माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर संरक्षक अतुल बरला ने कहा अब तक कई संगठन आए और गए लेकिन किसी ने भी ऑटो चालकों की समस्याओं को नहीं सुना लगातार ऑटो चालकों के साथ शोषण जारी रही लेकिन अब ऑटो चालकों नई संगठन झारखंड ऑटो चालक संघ एक नई मजबूती के साथ आगे आई है और ऑटो चालकों की सभी समस्याओं को दूर करेगी। उपस्थित मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह ने कहा आज सरकार ऑटो चालकों का सुध नहीं ले रही जबकि सरकार को सभी प्रकार के टैक्स और ऑटो स्टैंड में भी टैक्स दी जा रही है लेकिन मूलभूत सुविधाओं के नाम पर प्रशासन बेवकूफ बना रहा है।

आज फोटो चालकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है उनका शोषण हो रहा है लेकिन इस पर बोलने वाले कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं है ऑटो स्टैंड में मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी है इसके बावजूद प्रत्येक दिन टैक्स ली जाती वहां पर यात्रियों के बैठने की सुविधा नहीं है पीने की पानी नहीं है और कई तरह की सुविधाएं चाहिए वह भी उपलब्ध नहीं है लेकिन इसके बावजूद ऑटो चालक अपनी परेशानियों को साझा करते हुए दुखी रहते हैं। परंतु अब ऐसा नहीं होगा ऑटो चालक संघ अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए सरकार से मांग करेगी कि ऑटो चालक संघ की सभी सुविधाएं बहाल करें। उन सभी ऑटो चालकों को अपने कागजात दुरुस्त किसी भी यात्री के साथ दुर्व्यवहार नहीं करने एवं सभी लोगों को श्रम विभाग से श्रम कार्ड निबंधन करवाने की बात कही इसके अलावा शराब का सेवन नहीं करने एवं अन्य चीजों पर भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

इस मौके पर क्षेत्रवार उपाध्यक्ष चुनते हुए प्रभार दी गई जिसमें के केरसई शीतल प्रसाद, रेंगारिह विनोद सोरेन,कोचेडेगा समीर केरकेट्टा, गरजा संजय बड़ाईक, बीरु राजकिशोर साहू,खूंटी टोली अजगर साहू,बम्बलकेरा विवेक मुंडा,कुड्रम महेश दास,मुड़िया बिल्चुस बाडा, बरपानी धर्मजीत केरकेट्टा, किनकेल कामेश्वर बड़ाईक, सहित अन्य जगहों पर भी प्रभारी बनाया गया इस मौके पर ठंड को मद्देनजर रखते हुए राजेश कुमार सिंह द्वारा सभी आटो चालकों के बीच कंबल का भी वितरण किया।

Related posts

Leave a Comment