भाषा-संस्कृति को बचाने के साथ स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए सांस्कृतिक नाच व हॉकी प्रतियोगिताएं जरूरी: विधायक भूषण बाड़ा


सिमडेगा
पाकरटांड़ के सैंडिह में पिछले छह दिनों से चल रहे सांस्कृतिक नाच सह हॉकी प्रतियोगिता का समापन किया गया। स्थापना दिवस के मौके हुए प्रतियोगिता में विधायक भूषण बाड़ा और जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थे। मौके पर विधायक ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सैंडिह में हर साल यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, जो सराहनीय है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से हमे हमारी भाषा संस्कृति के जीवंत होने का एहसास दिलाता है। हॉकी के साथ साथ संस्कृति नाच प्रतियोगिता के आयोजन से हमारी भाषा संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी जान रहा है। समय की भी मांग ऐसे प्रतियोगिताओं की। विधायक ने कहा कि हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन से भी स्थानीय हॉकी खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर रही है। यह आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है।

विधायक के आमंत्रण पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बीरेंद्र लकड़ा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सह भारतीय टीम के कप्तान प्रबोध तिर्की उपस्थित हुए। जिन्हें विधायक ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। दोनों खिलाड़ियों ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए खेल की बारीकी बताई। कार्यक्रम में बांसजोर जिप सदस्य समरोम पॉल तोपनो, प्रमुख रजत लकड़ा,प्रमुख शीला देवी,उप प्रमुख सिलबेस्टर बघवार, पूर्व मुखिया अजीत लकड़ा, पूर्व मुखिया शिशिर मिंज, सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोनल लकड़ा,विधायक प्रतिनिधि लुसियन मिंज, विजय किंडो,संदीप तिग्गा,प्रतिमा कुजूर,नीला नाग,जकरियश मिंज,रितेश मिंज,अनिल तिर्की, आनद मिंज,मुखिया जशींता उरांव,प्रेमा मिंज,मकसिमा एक्का,जेनेबिभा लकड़ा,रोहित मिंज,अल्बर्ट एक्का,कमल केरकेट्टा,एरेनियुश मिंज,प्रमोद मिंज,नीलिमा बड़ा,अंकित मिंज, जोशान मिंज,जोन डुंगडुंग,राजेश मिंज,अजय लकड़ा,बिहारी लाल साहू, जोन मिंज,स्मिता लकड़ा,सिलमाती मिंज,उदिता एक्का,जयंती मिंज,एलियाश तिग्गा,सचिन मिंज, मतियश एक्का,एलियश एक्का,ज्योति,सागर,अरविंद, सैलेश, बन्नु,जॉनी, अनूप,प्रीतम,शशि, विजय, बिल्शन,आदि भारी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।


जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उनकी भाषा संस्कृति से है। अपनी भाषा संस्कृति को जीवित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ी तेजी से उभरेंगे। विधायक भूषण बाड़ा और राज्य सरकार हर वर्ग, हर मजहब और हर समुदाय के लोगों को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिले हर एक के चेहरे में मुस्कान बिखरने के लिए विधायक भूषण बाड़ा लगातार प्रयासरत है। आप सभी आम जनता का ऐसा ही साथ मिलता रहा तो आगे और भी कल्याणकारी योजनाएं जिले में विधायक के प्रयास से उतारे जाएंगे। उन्होंने लोगों को नशापान, अंधविश्वास आदि से भी दूर रहने का आह्वान किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहला स्थान बनेटोली,दूसरा सैनढीह,और पेढ़ियारतोली, तीसरा कोंबेगी को मिला। जिसे विधायक भूषण बाड़ा और जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Related posts

Leave a Comment