सिमडेगा:- झारखंड स्थापना दिवस पर नगर भवन स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। सर्वप्रथम झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक मंडल शफीक खान के अगुवाई के तत्वधान में भगवान बिरसा मुंडा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी।

वह इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनूप केसरी की अगुवाई में कांग्रेसियों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा पर श्रद्धांजलि दी गई वहीं इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा जिला समिति की ओर से जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण करते हुए भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से सीख लेते हुए सच्चे भारत एवं

सच्चे झारखंड निर्माण की प्रेरणा लेने की बात कही वही आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष धुपेंद्र पांडेय के नेतृत्व में माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई इसके अलावा केंद्रीय सरना समिति आदिवासी छात्र संघ सहित अलग-अलग सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन तथा कई जनप्रतिनिधियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।
