ठेठईटांगर: ठेठाईटांगर प्रखंड अंतर्गत केरेया में बिरसा मुंडा जयंती झारखंड स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि समी आलम, रावेल लकड़ा, मोहम्मद कारू, प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम उपस्थित हुए। जिनका जोरदार स्वागत किया गया मौके पर विधायक के तरफ से स्थापना दिवस समारोह के लिए सहयोग राशि तथा खेल खुद के लिए पुरस्कार भी दिया गया। साथ ही विधायक प्रतिनिधि ने कहा 15 नवम्बर सन् 1875 में एक छोटे तथा गरीब किसान परिवार में हुआ था। छोटा नागपुर पठार में निवास करने वाले मुंडा एक जनजातीय समुदाय का हिस्सा हैं। जल,जंगल,जमीन तथा अपने कुटुम्ब व मुंडारी पहचान की रक्षा करने हेतु युवा बिरसा मुंडा ने सन् 1895 में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ ‘उलगुलान’ का आगाज कर दिया और ब्रिटिश सरकार के सैनिकों को नाको चने चबाने को विवश किया।

फलस्वरूप बिरसा मुंडा को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार कर तत्कालीन झारखण्ड के हजारीबाग में जेल में बंद कर दिया, जहां उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट के कारण निधन हुआ बिरसा मुंडा अपने माटी की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। बिरसा मुंडा के इस बलिदान के कारण उन्हें भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के जनजातीय विद्रोहों तथा क्रांति के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है और इसलिए उन्हें ‘भगवान’बिरसा मुंडा कहा जाने लगा। आज हमारे कांग्रेस गठबंधन की सरकार बिरसा मुंडा जयंती को सुरु से ही देश और झारखण्ड के लिए यादगार एव ऐतिहासिक दिन बनाया भगवान बिरसा मुंडा के जयंती में आज पुरे संपूर्ण झारखंड में झारखंड स्थापना दिवस भी मनाया जाता है।कार्यकर्म में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के प्रखंड सचिव प्रिंस कुमार, बर्नार्ड केरकेट्टा, पंचायत अध्यक्ष अनिल सुरीन, नगर अध्यक्ष जमीर हसन, अप्पू, सुमन कुजूर, अनिल बागे सिपरियां बागे, केरेया मुखिया खिरिसदानी लकड़ा, आदि मौजूद थे।
