सिम्हातु पंचायत में हुआ कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा

बानो :कोंग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा सिम्हातु पंचायत के जितुटोली रुगड़ीटोली से आरम्भ हुई एवं जामटोली-गटीबांदू सिमाना में सभा मे बदल गई ।प्रखण्ड अध्यक्ष अजीत कन्डुलना की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम के तहत पदयात्रा का आयोजन किया गया ।मौके पर उन्होंने कार्यकर्तओं को जानकारी देते हुए बताया कि इस समय राहुल गांधी देश के विभिन्न भागों का दौरा कर रहे हैं।भारत जोड़ो यात्रा का मकसद है लोगोके बीच आपसी भाईचारा बढ़ाना ,मंहगाई को कम करना ,आदि बिषयोको लेकर कोंग्रेस पार्टी पद यात्रा कर रही हैं। कार्यकर्ता न भटके ,लोगो के बहकावे में न आएं। कार्यक्रम में हेलेन होरो की भूमिका विशेष रही, मौके पर अगाथा कुल्लू, बिबियाना बागे, संजीव कैथवार,जेवियर तोपनो आदि लोगो ने भाग लिया।

Related posts

Leave a Comment