सिमडेगा: दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना अंतर्गत जिंदल स्टील प्लांट हेतु सिक्योरिटी गार्ड के लिए रोजगार कैंप आयोजन किया जा रहा है। बताया गया कि नगर भवन सिमडेगा में 22 नवम्बर 2022 को समय 10.30 बजे से रोजगार कैंप का आयोजन रखा गया है। योग्यता में उम्र 22- 40 के बीच होनी चाहिए साथ ही शिक्षा 10 वीं पास एवं ऊंचाई-5’6” है। चयन साक्षरता के माध्यम से किया जाएगा। जानकारी दिया गया कि चयनित व्यक्ति को वेतन 16000/- दिया जाएगा। आवश्यक कागजात के रूप में आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो एवं आचरण प्रमाण पत्र को साथ में आने के लिए कहा गया। यह जानकारी स्वीप परियोजना के बीपीओ संतोष कुमार वर्मा ने जानकारी दी।
