ठेठईटांगर:झारखंड पार्टी की बैठक सोमवार को पंडरीपानी में हुई। मतियस बागे की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रुप से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदेश एक्का उपस्थित थे। बैठक में संगठन मजबूती और प्रखंड समिति का विस्तार करने पर चर्चा की गई। ठेठईटांगर प्रखंड को पार्टी स्तर पर पुर्वी एवं पश्चिमी दो भागो में बांटते हुए प्रखंड समिति बनाने का निर्णय हुआ। मौके पर संदेश एक्का ने कहा कि कार्यकर्ता ही झारखंड पार्टी के रीढ़ है। उन्होने कहा कि झारखंड पार्टी का इतिहास दशको पुराना है। और झारखंड पार्टी ही जल, जंगल और जमीन के अलावे आदिवासी मूलवासी की लड़ाई लड़ता आया है। उन्होने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर जाकर लोगो की सेवा करने की बात कही। मौके पर पिंटू सिंहा, बाबुराम लकड़ा, ललन प्रसाद, ललित प्रसाद, सुखदेव प्रधान, रघुनाथ बेसरा, पास्कल लुगून, मो इरशाद, पीटर समद, शहनवाज अली, अंध्रेरियस लुगून, अबनेजर लुगून सहित कई लोग उपस्थित थे।

आजसू पार्टी के महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता देवी अपने समर्थकों के साथ झापा का दामन थामा है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव अशोक भगत ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार ने सभी महिला सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। उन्होने सभी लोगो का पार्टी में स्वागत करते हुए एक बार फिर राज्य में झारखंड पार्टी का परचम लहराने की अपील की।