खेलो झारखंड के तहत ठेठईटांगर मैदान में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ठेठईटांगर:स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार समग्र शिक्षा अंतर्गत खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन ठेठईटांगर प्रखंड मैदान में किया गया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख बिपिन पकंज मिंज, विशिष्ट अतिथि अंचल अधिकारी समीर कच्छप उपस्थित हुए।साथ ही प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज ने कहा खेल को खेल की भावना से खेलें।खेल में अनुशासन में रहें तब जाकर आप अपने प्रखंड अपने जिला, अपने राज्य एवं एक दिन अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं और अपने देश का मान सम्मान बढ़ा सकते हैं।उन्होंने आगे कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अब खेल के माध्यम से भी आप अपना कैरियर बना सकते हैं। पहले जिस तरह कहा जाता था

पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब लेकिन आज के समय में यह कहना गलत है क्योंकि आज के समय में खेल के माध्यम से खिलाड़ियो को बहुत मान सम्मान और नौकरी मिलता है। लेकिन इस मुकाम को पाने के खिलाड़ियो को नशा पान से बचने की आवश्यकता है तभी।अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन करने से स्थानीय स्तर पर स्कूली बच्चों का प्रतिभा सामने आ रही है और वह खेल के प्रति और भी रुचि दिखा रहे हैं। मौके पर कांग्रेस प्रखंड सचिव प्रिंस कुमार वार्ड सदस्य आजाद अफरीदी एवं विभिन्न स्कूल से आए हुए शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment