ठेठईटांगर :प्रखंड के राजाबासा एवं घुटबहार पंचायत अंतर्गत केसरा,राजाबासा,डोभापानी एवं गांदुटोली, मंडली के भाई-बहनों संयुक्त रुप से धूमधाम से कटनी पर्व का आयोजन रविवार को किया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कोलेबिरा बिधायक नमन बिक्सल कोगाड़ी शामिल हुए।विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि सबसे पहले तो आप लोगों को कटनी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं साथ ही उन्होंने कहा, आज हमें एकजुट होकर रहना होगा,नहीं तो हमारे बिरोधी हमारे हक और अधिकार को लुटने के लिए लगे हैं।हमारा देश धर्म निरपेक्ष देश है, लेकिन कुछ लोग उसे खत्म करना चाहते हैं साथ ही उन्होंने कहा आप सच्चे मसिही बने ,रोज सुबह शाम प्रार्थना करें, बाईबल पढ़े, एवं बंटवारे की राजनीति से बचे
मैके पर बिधायक प्रतिनिधि सह अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष राशेल लकड़ा, प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि जॉनसन डांग,राजाबासा पंचायत के सुकुन जोजो, प्रखंड सचिव कांग्रेस पार्टी प्रिंस कुमार,घुटबहार पंचायत अध्यक्ष सुनील जोजो, सुनील बागे,रावेल बागे,नमलेन समद,अम्रीत समद, पंचायत समिति सदस्य जोर्जीना समद,मोजेस समद, जीवन समद, आदि मौजूद रह।
