पदयात्रा से देश में आपसी एकता और भाईचारा का माहौल बना रही है कांग्रेस: विधायक भूषण बाड़ा

कुरडेग: प्रखंड में रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ा पदयात्रा निकाली गई। प्रखंड अध्यक्ष तुलसी प्रगंत खलखो के नेतृत्‍व में निकले पदयात्रा में युवा विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। विधायक के ससुराल प्रखंड में निकलने पदयात्रा में विधायक के अलावे पार्टी जिलाध्‍यक्ष अनुप केसरी, जिप सदस्‍य जोसिमा खाखा, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन,20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल सैकड़ों संख्‍या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित हुए थ। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने देश को एकजुट करने एवं लोगों को एक साथ लाने के लिए पदयात्रा कार्यक्रम शुरु किया गया है। इसके तहत पुरे देश में कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता सहित आम जन पदयात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा से देश भी मजबूत हो रही है। कहा कि वर्ष 2014 से अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए कुछ राजनीतिक शक्तियों ने देशवासियों के बीच में नफरत की दीवार सी खड़ी कर दी है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उस नफरत की दीवार को धराशायी कर देश में आपसी एकता और भाईचारा का माहौल बनाएगी। कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण आम आदमी बुरी तरह से परेशान है। हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। उनकी यात्रा महंगाई, बेरोजगारी, नफरत, अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। आज पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। आम लोगों के भविष्य का सपना टूट रहा है। बीते 8 वर्षों में संविधान और लोकतंत्र को भाजपा ने तोड़ दिया। महंगाई ने गरीबों के रोटी की उम्मीद तोड़ दी है।

रोटी से लेकर कफन तक वसूल रहे जीएसटी
विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि इतिहास में पहली बार केन्‍द्र में एक ऐसी सरकार है जो रोटी से लेकर कफन तक पर जीएसटी वसूल रही है। मध्यम और लघु उद्योग का दम टूट रहा है। भारत के ताना-बाना को तोड़ा गया। 70 साल में बनी देश की संस्थाओं और व्यवस्थाओं को तोड़कर उन्हें पिंजरे का तोता बना दिया गया है। मगर, भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि सत्य ही जीतता है। सत्य यह है कि हर आने वाला कल बीते हुए कल की ओर नहीं लौटता, आगे बढ़कर बेहतर बनता है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश मे 2024 में बदलाव सुनिश्चित है।

कांग्रेस के पदयात्रा से मजबूत हो रहा है देश: जोसिमा खाखा
जिप सदस्‍य जोसिमा खाखा ने कहा कि कांग्रेस का यह यात्रा सियासी लाभ लेना नहीं है, बल्कि देश को जोड़ना है। यात्रा का उद्देश्य महंगाई, बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है। कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई पर रोक लगाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए और आज मुकर गए हैं। देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। महंगाई से हर रोज जनता त्राहिमाम कर रही है। सभी प्रकार के चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है। मोदी की गलत नीति के कारण ही अमीर और अमीर होते जा रहे हैं तथा गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। देश में लोगों की नौकरियां खतरे पर पड़ गई है। कई लोगों की नौकरियां चली गई है। लोगों की आमदनी कम हो गई हैं और खर्च में काफी बढ़ोतरी हो गई है। जोसिमा खाखा ने कहा कि बच्चों को पढ़ाने के खर्च से लेकर घर चलाने तक की सारी सामग्री के दामों में बढ़ोतरी हो गई है।पर केंद्र सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। प्यारे पालकोट वासियों अब वक्त आ गया है कि मोदी सरकार को देश से उखाड़ फेंकने का। इसलिए सभी एकजुट हों और कोंग्रेस के इस पदयात्रा में शामिल होकर कांग्रेस का साथ दें।पदयात्रा को 20 सूत्री उपाध्‍यक्ष मनोज जयसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्‍यक्ष आकाश सिंह, प्रवक्‍ता रणधीर रंजन शीतल तिर्की,गुड्डू खान, बिनोद दास,वाल्टर टोप्पो, देवनिस खलखो, अजीत लकड़ा, डेविड तिर्की, शिशिर मिंज, केके रोहिला, सिलबेस्टर बाघवार, फ्रांसिस खलखो, मुंश खेस,प्रदीप केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित हुए थे।

Related posts

Leave a Comment