ठेठईटांगर: ठेठईटांगर प्रखंड के घुटबहार में हॉकी टूर्नामेंट आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कौगाड़ी शामिल हुए इस दौरान बांधटोली की टीम ने डेंबूटोली को 1-0 पराजित किया। वही विजेता एवं उपविजेता टीम को जर्सी देकर विधायक के द्वारा सम्मानित किया मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा खेल आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरेगी अब खेल हमारे जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सबसे उत्तम साधन बन चुका है। शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है।जो बहुत लाभदायक है।

बहुत से देशों में खेलों को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है, क्योंकि वे एक व्यक्ति के जीवन में खेल के वास्तविक लाभ और व्यक्तिगत व पेशेवर जीवन में इसकी आवश्यकता को जानते हैं। किसी धावक (एथिलीट) या पेशेवर खिलाड़ी के लिए शारीरिक गतिविधियाँ बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। यह उनके और उनके जीवन के लिए बहुत मायने रखती है। खेल खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत अच्छा अवसर रखता है। झारखंड सरकार खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार अपने स्तर से टूर्नामेंट करा रही है ताकि खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को रोजगार का साधन मिल सके।मौके पर विधायक प्रतिनिधि समी आलम, रावेल लकड़ा, प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, जमीर हसन, जमीर अहमद प्रिंस कुमार, सुनील सुरीन, बीरबल बड़ाईक अनिमा जोजवार, घुटबहार के ग्रामीण उपस्थित थे।