नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस

सिमडेगा:नेहरू युवा केंद्र, सिमडेगा द्वारा सोमवार को अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अंतर्गत सोमवार को प्रखंड सिमडेगा के केलाघाघ में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें सभी प्रखंड के स्वंयसेवक ने भाग लिया। स्वच्छता अभियान के पश्चात सभी ने स्वंय सेवा का शपथ लिया। जिले में इस अवसर पर स्वयंसेवकों के बीच प्रश्नोंतरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला में रेश्मा कुमारी ने प्रथम, रोशन सुरीन ने द्वितीय और सरिता लुगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रश्नोत्तरी में संजय पान ने प्रथम, मैक्सीमाला होरो ने द्वितीय और चंद्रकांता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को इनाम राशि एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया।

Related posts

Leave a Comment