सिमडेगा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कृषि बागवानी पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा

सिमडेगा : उपायुक्त सिमडेगा आर. राॅनीटा की अध्यक्षता में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभागों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन हुआ। उपायुक्त ने विभागवार विस्तृत समीक्षा की। कृषि विभाग की समीक्षा के क्रम में उन्होंने कृषि फसल राहत योजना से संबधित पोर्टल पर एंट्री की जानकारी ली। रबी फसल व खरीफ फसल के तहत किसानों के बीच बीज वितरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को बीज उपलब्ध कराया गया है उनका भौतिक सत्यापन करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने की बात कही। हॉर्टिकल्चर से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। मशरूम कीट वितरण की भी समीक्षा की। उन्होंने सहकारिता विभाग के पदाधिकारी को धान खरीद से संबंधित सारी तैयारियों को लैंपस स्तर पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया।पशुपालन विभाग की समीक्षा के क्रम में उन्होंने पुराने योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 प्राप्त लक्ष्य की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 90% सब्सिडी दिए जाने वाले पशुपालन का लाभ को शत् प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बकरा वितरण, सुकर पालन, चूजा वितरण एवं गाय वितरण की विस्तृत समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने अन्य महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं।बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, गव्य पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment