सिमडेगा: कोलेबिरा विधायक के पहल पर झारखंड में पशु विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी इस को लेकर सरकार की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इस संबंध में कोलेबिरा विधायक ने बताया झारखंड राज्य में पशुधन से राज्य की गरीबी जनता के आर्थिक उन्नयन असीम संभावना है।राज सरकार द्वारा किसानों की आए दोगुनी करने एवं राज्य के चहुमुखी विकास के उद्देश्य मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना चलाई जा रही है इसी कड़ी में झारखंड पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना वर्तमान सरकार का ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगी राज्य में पशुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है परंतु पशुओं की उत्पादन क्षमता कम है नई तकनीक का उपयोग कर इन पशुओं का उत्पादन क्षमता बढ़ाना समय की मांग है।झारखंड की आधी आबादी मुर्गी पालन बकरी पालन गाय पालन सूअर पालन भैंस पालन भेड़ पालन अपने घरों में करती है इसका व्यावसायिक रन आज की मांग है व्यवसायिक रूप में पशुपालन कर किसानों अपनी आर्थिक उन्नयन कर सकते हैं झारखंड पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना होने से राज्य के अन्य जिलों में पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य महाविद्यालय खुलेगी जिसमें झारखंड के युवाओं को राज में ही तकनीकी शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।वही इस सम्बंध में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड रांची के द्वारा बताया गया कि राज्य में पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन विश्वविद्यालय की स्थापना आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 कराने का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है इस हेतु स्थल भूमि की उपलब्धि पर योजनाओं एवं अन्य संबंधित पहलुओं का समावेश करते हुए डीपीआर तैयार कराए जाने की करवाई प्रक्रियांतर्गत है।
