सिमडेगा:- लंबे समय के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति की ओर से सिमडेगा जिला समिति का विस्तार करते हुए अनिल कंडुलना को जिला अध्यक्ष बनाया है। वहीं उपाध्यक्ष अनिल तिर्की एवं ऑस्कर डाँग जबकि सचिव शफीक खान, संगठन सचिव कल्याण मिंज, विपिन कुल्लू,कोषाध्यक्ष नोवास केरकेट्टा,सँयुक्त सचिव के रूप में सिकन्दर बरवा को बनाया गया है।

वही इधर जिला समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को केंद्रीय समिति द्वारा निर्देशित करते हुए कहा है कि 15 दिनों के अंदर जिला समिति का विस्तार की अनुशंसा के साथ जिला समिति की कार्यवाही पुस्तिका छाया प्रति केंद्रीय कार्यालय को भेजें। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी प्रखंड अध्यक्ष सचिव सहित कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संगठन विस्तार पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।
