झारखंड राज्य श्रद्धेय अटल जी की देन-सुशील श्रीवास्तव

कुरडेग- भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी मंडलों में बूथ स्तर तक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई एवं प्रधानमंत्री की मन की बात भी सुनी गई।
कार्यक्रम में स्व अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए केंद्रीय मंत्री के जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा की श्रधेय अटल जी ना सिर्फ एक नेता बल्कि वे हिंदी कवि पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे, भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे, वे चार दशकों से भारतीय संसद के सदस्य लोकसभा के लिए 10 बार और राज्यसभा के लिए दो बार चुने गए थे।स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई भारत के पहले से प्रधानमंत्री थे।जिन्होंने गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री पद पर 5 वर्ष रहे, उनका जीवनी हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है थे।

भारत के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना चाहते थे एवं झारखंड राज्य भी उन्हीं की देन है उन्होंने अपना वादा निभा कर झारखंड अलग राज्य बनाया।इससे पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने कार्यकर्ताओं के बीच प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।साथ ही सांसद प्रतिनिधि ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।मौके पर रामचंद्र साय ,सकल राम बड़ाइक ,ज्ञानचंद गुप्ता ,भोला गुप्ता ,सुभाष गुप्ता ,बबलू सिंह ,विश्राम साय ,हरिनंदन साय ,गणेश पातर ,बसन्त गुप्ता ,हरदेव साय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment