केरसई मंडल में मना सुसाशन दिवस,जरूरतों के बीच हुआ कम्बल का वितरण

केरसई- भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया गया। साथ ही प्रधानमंत्री की मन की बात भी सुनी गई।केरसई मंडल में भी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी गई।
मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनकीलाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ना सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता बल्कि करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्रोत हैं वह न सिर्फ एक राजनेता बल्कि एक प्रख्यात कवि और पत्रकार भी थे।जिले के सो मीडिया प्रभारी सह प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय अटल जी की ही देन थी

की वर्षों पुरानी मांग झारखंड राज्य अलग हुआ एवं उन्होंने झारखंड के आदिवासी मूलवासी के विकास के लिए अनेक कार्य की है साथ ही उनके प्रधानमंत्री काल में भारत परमाणु संपन्न राष्ट्र बना राजस्थान के पोखरण में सन 1998 में 11 मई और 13 मई को पांच भूमिगत परमाणु परीक्षण विस्फोट करके हमारे देश को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाया यह एक साहसिक कदम था। जिसे हमारे देश को अलग ही पहचान मिली परमाणु परीक्षण के बाद कुछ देशों ने नेक प्रतिबंध भी लगाए परंतु अटल जी ने इन सब चीजों की परवाह ना करते हुए आगे बढ़ते गए और भारत को नई बुलंदियों पर पहुंचाया।इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग बूथों पर जाकर प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुनी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया भारतीय जनता पार्टी द्वारा, कंबल भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरनाथ बामलिया के द्वारा उपलब्ध कराया गया था।मौके पर प्रणव कुमार दिनेश प्रसाद गौतम कुमार संदीप कुमार बुलेश्वर प्रसाद दिपक कुमार गड़डू प्रसाद सुरेश प्रसाद आलोक प्रसाद सलीम कैथा केलास मेहर सुधीर मांझी रामविलास राणा इंद्रजीत तुरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment