सिमडेगा आजसू ने सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल को बताया विफल

सिमडेगा:आजसू पार्टी सिमडेगा द्वारा झारखंड सरकार के 3 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर आजसू जिलाध्यक्ष धुपेंद्र पांडे ने कहा कि झारखंड सरकार के 3 वर्षों का कार्य पूरी तरह से विफल रहा इस पर जनहित के कोई भी कार्य नहीं हुए।
हेमंत सरकार ने अपने 3 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा झारखंड के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। नियोजन नीति, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवा ठगे गए। मुख्यमंत्री ने एक साल में 5 लाख नौकरियां देने के वादे किए थे, लेकिन 3 साल में महज साढ़े पांच सौ नियुक्तियां हुई हैं। संसाधनों की लूट मची है और सरकार झूठ पर झूठ बोले जा रही है। युवाओं को नौकरी मिलने की बजाय, उनके हाथ से नियुक्तियां निकली जा रही हैं।अखबारों में वेकैंसी, परीक्षाओं की सूचनाएं आती हैं, लेकिन इनकी लचर नीतियों की वजह से सब धरी रह जाती हैं। सरकार ने तीन साल में जनादेश और जनभावना का अपमान किया है।


स्थानीय नीति को नियोजन का आधार क्यों नहीं बनाया गया। आजसू पार्टी ने शुरू से इस विषय पर अपनी आवाज मुखर की। स्थानीय नीति, आरक्षण नियोजन को लेकर सरकार की कोई स्पष्ट मंशा नहीं है इसलिए वह चीजों को और उलझाने का रास्ता प्रशस्त करती रही है। अपराध चरम पर है। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। किसानों के हितों को लेकर कोई सार्थक पहल नहीं हुई। राज्य हित में 12 जनवरी से आजसू पार्टी पूरे राज्य में जन आंदोलन करेगी मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष अनिल मेहर, सचिव विकास बड़ाइक ,उपाध्यक्ष विशाल डेनिश बाड़ा, जिला मीडिया प्रभारी राजन महतो उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment