कोरोमिया में कुडुख समाज की ओर से बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

देश मे खेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए सुनहरा भविष्य:-सन्देश एक्का

ठेठईटांगर:- ठेठईटांगर के कोरोमिया में कुडुख समाज की ओर से दो दिवसीय बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का समापन शनिवार को किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का उपस्थित रहे। इस दौरान सर्वप्रथम कुरुख समाज की आयोजन समिति द्वारा संदेश एक्का का स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया जिसके बाद उनका स्वागत बैच पहनाकर किया। प्रतियोगिता में आसपास के दर्जनों बालक बालिका टीम के हॉकी खिलाड़ी शामिल हुए जहां पर बालिकाओं में महतो पाड़ा ए एवं महतो पाड़ा बी के बीच मुकाबला हुआ इस दौरान महतो पाड़ा ए की टीम ने बी टीम को दो गोल से पराजित करते हुए फाइनल का खिताब जीता। बालक वर्ग में महतो पाड़ा एफ बनाम लेटा बेड़ा के बीच में हुई इस दौरान लेटा बड़ा के टीम एक गोल से जीत दर्ज की।खेल से पूर्व युवा जिला अध्यक्ष सन्देश एक्का ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को शुरू किया।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में खेल के माध्यम से लोग अपना भविष्य बना सकते हैं आज खेल के क्षेत्र में कई संभावनाएं उपलब्ध है जिसके माध्यम से लोग आगे बढ़ रहे हैं ।सिमडेगा जिला हॉकी की नर्सरी के रूप में पूरे देश विदेश में जाना जाता है और यहां पर हॉकी खेल को सरकार विशेष बढ़ावा देती है और यहां की खिलाड़ी खेल के माध्यम से अपने हुनर को पूरे विश्व भर में परचम लहरा रहे हैं आप सभी खेल को खेल भावना के साथ खेलें क्योंकि खेल से शारीरिक मानसिक और आर्थिक विकास संभव है ।उन्होंने कहा है कि इसी प्रकार आगे बेहतर खेलते हुए अपने जिले अपने राज्य और अपने देश का नाम रोशन करें और आने वाले दिनों में खेल के क्षेत्र में बुलंदियों को छुएं। इस दौरान विजेता एवं उपविजेता टीम को उन्होंने पुरस्कृत किया। मौके पर सुनील सुरीन ,अमन खेस, अभिषेक विश्वास, संजय विश्वास, बाबूराम लकड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

वहीं आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय लकड़ा, उपाध्यक्ष अन्थरेश टोप्पो,सचिव इलिसबेद तिर्की,फ्रिसकिला बाड़ा इसके अलावा समिति के सदस्य बृसयुस बाडा, मनीष दीपक लकड़ा,जीवन टोप्पो, बेनेदिक्त लकड़ा सहित समिति के सभी पदाधिकारी एवं अन्य लोगों की भूमिका रही।

Related posts

Leave a Comment