सिमडेगा:जयपाल सिंह हॉकी एकेडमिक के जिलाध्यक्ष दिलीप तिर्की की अध्य्क्षता में कमिटी सदस्यों के साथ हॉकी से संबंधित शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एकेडमिक द्वारा जनवरी 2023 में जयपाल सिंह मुंडा के नाम से पुरुषों के लिए हॉकी प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा। जिसमे कोई उम्र सीमा नही होगी। जो कि 21 जनवरी से शुरू होगी और 29 को फ़ाइनल मैच किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में इंट्री की अंतिम तिथि 18 जनवरी है।

इंट्री फीस 1100 रुपए होगा इंट्री के लिए झारखंड स्पोर्ट्स डेली मार्केट सिमडेगा और पेंशनर समाज कार्यलय सिमडेगा 9835937537, 9939363225 पर भी संपर्क कर जानकारी ले सकते है। एक अच्छी राशि के साथ विजेता और उपविजेता टीम की सम्मानित किया जाएगा। दिलीप ने यह जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में लोगो को हॉकी के साथ जोड़े रखने के लिए और जो भी हॉकी महान खिलाड़ी रहे हैं ।उनकी स्मृति में ऐसे टूर्नामेंट के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि देना ही मकसद है। जिससे लोग उन्हें याद करते रहें और युवाओं को खेलने का प्रेरणा मिले। बैठक में इगनेस तिर्की, ओम प्रकाश अग्रवाल,राम कैलाश राम, इस्माइल केरकेट्टा, तौकीर उस्मानी,रजत टेटे, ख़रीस्टोफर लकड़ा,बिलचुस बडा, संजय मिंज,जेम्स मिंज, कल्याण केरकेट्टा, इमानुएल कुजूर मैजूद रहे।