सिमडेगा:-स्वास्थ्य विभाग सिमडेगा एवं तकनीकी सहयोगी सिनी संस्था द्वारा नगर भवन, सिमडेगा में संयुक्त रूप से साथिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ नवल कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी बादल राज, यक्ष्मा पदाधिकारी पीपी साह, कोलेबिरा केके शर्मा, डीपीएम प्रदीप सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुवात प्रज्वलन के साथ हुआ स्वागत भाषण डीपीसी प्रीति बाला शालिनी तिर्की के द्वारा किया गया साथ ही कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत उन्होंने किया। साथ ही राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम पर अपना विचार दी।

सिविल सर्जन नवल कुमार ने कहा की जब भी अपने क्षेत्र में कार्यक्रम के निमित्त कार्यक्रम हो तो सभी लोग जरूर जाए और दिए जाने वाले सभी विषय में जानकारी प्राप्त कीजिये। ये सभी जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण होती है इसलिए निश्चित रूप से जरूर भाग लें।अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी बादल राज ने बताया की किस प्रकार हम सभी को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर सकते हैं साथ ही उन्होंने बताया की किशोर-किशोरी कम उम्र में ही पढाई छोड़ देते हैं जिससे उनको अनेकों जानकारी नहीं हो पाती है। इस वजह से कुछ किशोर – किशोरी जल्दी शादी कर लेते हैं कम उम्र में गर्भधारण का सामना करना पड़़ता है।वही चार-चार सर्वेश्रेष्ठ साथिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन भरत सिंह ने की मौके पर सिनी संस्था के प्रतिनिधि के रूप में जिला समन्वयक शुभब्रत बासु, नीलम बड़ाईक, अर्चना पांडेय, महादेव प्रसाद सहित अन्य थे।
