सिमडेगा:नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा द्वारा जिले के संत मेरीज इंटर कॉलेज सिमडेगा के सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपविकास आयुक्त सिमडेगा अरुण वाल्टर सांगा ने स्वामी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य फादर फ्रेडरिक कुजूर, जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार, तेजस्विनी जिला समन्वयक आशीष विजय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

तत्पश्चात सभी ने युवा शपथ ली। कार्यक्रम में युवाओं के बीच स्वामी विवेकानंद – जीवन दर्शन और उनके आदर्श विषय पर भाषण प्रतियोगिता और परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। युवाओं को संबोधित करते हुए उपविकास आयुक्त सिमडेगा ने कहा कि युवा देश के भविष्य है और आप स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलते हुए अच्छे से पढ़कर अपने लक्ष्यों को हासिल करते हुए देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। प्राचार्य फ्रेडरिक कुजूर ने युवाओं से कहा कि आप अपने समय का सदुपयोग और मन को एकाग्र कर अपने लक्ष्य की ओर दृढ़निश्चय से बढ़े। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शिक्षक ज्योति खलखो, फ्लाबियन खेस्स और सुमन कीड़ो ने निभाया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकांक्षा प्रिया एक्का, द्वितीया स्थान गुंजन कुमार राम और तृतीय स्थान सीमा टोप्पो ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, युवा मंडल सदस्य और संत मेरीज के छात्र-छात्रा ने बढ चढकर भाग लिया। कार्यक्रम में लेखापाल सोरिना टेटे, तेजस्विनी से अंशु कुजूर, विद्यासागर, संजय पान , रेश्मा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
