ओड़िसा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, सिक्कीम मुख्यमंत्री के साथ विधायक भूषण बाड़ा ने भी वर्ल्ड कप हॉकी मैच का उठाया लुत्फ

सिमडेगा
हॉकी विश्व के तहत इंडिया और स्पेन के साथ राउरकेला में हो रहे मैच देखने ओड़िसा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी पहुंचे थे। वहीं सिक्किम के मुख्यमंत्री भी हॉकी मैच देखने राउरकेला पहुंचे थे। जबकि सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा भी अपनी टीम के साथ राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचे थे। विधायक भूषण बाड़ा ओड़िसा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और सिक्किम मुख्यमंत्री के साथ एक साथ मैच का लुत्फ उठाया। साथ ही इंडिया टीम के खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया। इधर ओड़िसा के राउरकेला में हॉकी विश्व कप देखने पहुंचे विधायक भूषण बाड़ा ने हॉकी इंडिया के पदधारियों से भी मुलाकात की। साथ ही सिमडेगा जिले के हॉकी के विकास को लेकर चर्चा की। विधायक ने सिमडेगा जिले के खिलाड़ियों के लिए हॉकी इंडिया द्वारा आगे भी और अधिक सहयोग करने की अपील की। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा की धर्मपत्नी सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा भी उपस्थित थी। साथ ही जिले में राष्ट्रीय स्तर का और प्रतियोगिता वर्ष 2023 में भी कराने की हॉकी इंडिया के पदधारियों से मांग की। उन्होंने हॉकी इंडिया के पदधारियों को बताया कि राष्ट्रीय स्तर का प्रतियोगिता होने के बाद जिले के खिलाड़ियों में और ज्यादा जोश भरा है। प्रतियोगिता के आयोजन से जिले के खिलाड़ी और अधिक कड़ी मेहनत के साथ हॉकी का अभ्यास करने में जुटे हैं। जो आने वाले समय मे भारतीय हॉकी के लिए शुभ संकेत है।

Related posts

Leave a Comment